नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता 'आपरेशन सिंदूर से जुड़ी भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में कथिततौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री व भाजपा नेता विजय शाह के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को अपनी पहली रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। शीर्ष अदालत ने 19 मई को भाजपा नेता शाह की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए, उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था। एसआईटी ने मंगलवार को सील बंद लिफाफे में जांच की स्थिति को लेकर अपनी पहली रिपोर्ट पेश कर दी है। एसआईटी ने वायरल वीडियो के सत्यापन कराने के साथ ही, इसके विभिन्न पहलुओं को खंगाला है। शीर्ष अदालत में, बुधवार को इस रिपोर्ट पर विचार करेगी। जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.