किशनगंज, जुलाई 11 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार को नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाने की गुप्त सूचना पर पुलिस और बचपन बचाओ एनजीओ की टीम द्वारा आपरेशन सवेरा के तहत छापेमारी कर पांच युवती को बरामद करने में सफल रही। एनजीओ बचपन बचाओ टीम के सदस्य ने बताया कि शुक्रवार को बहादुरगंज प्रेम नगर स्थित रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाने की गुप्त सूचना का सत्यापन उपरांत आपरेशन सवेरा के तहत बचपन बचाओ एनजीओ एवं पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी कर पांच युवतियों को बरामद कर मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी में बरामद पांचों युवतियों की पहचान को गुप्त रखकर काउंसलिंग उपरांत सुरक्षित वातावरण देकर युवतियों को कानुनी प्रकिया का पालन कर जल्द परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...