एटा, दिसम्बर 29 -- अपराधियों के धड़ पकड़ अभियान के तहत, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एससी सिटी श्वेताभ पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन श्वेत चलाया गया। अलीगंज सीओ नीतीश गर्ग, कोतवाली प्रभारी अलीगंज राजकुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगह-जगह दविश दी। दबिश के दौरान अपराधियों में जो दस वर्ष के गौकशी में शामिल रहे अपराधियों से पूछताछ की। इस दौरान सभी को कोतवाली अलीगंज लाया गया। शांतिभंग में कार्रवाई की गई। अलीगंज से आठ, राजा का रामपुर से दो, जैथरा से दो, नयागांव से चार जसरथपुर से चार कुल मिलाकर बीस आरोपियों को पकड़ा। इसके साथ ही जलेसर पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ा। कोतवाली देहात, कोतवाली नगर, सकीट पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.