हापुड़, दिसम्बर 4 -- हापुड़। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जिले की पुलिस ने आपरेशन शस्त्र अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ और वारदातों पर अंकुश लगाना था। इस अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस ने तीन और हाफिजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान चार लोगों को तमंचा, चाकू के साथ बरामद कर लिया। इसके अलावा एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमकार गंगवार अपनी टीम के साथ उबारपुर रेलवे अंडरपास के पास गश्त कर रहे थे। तभी गांव उबारपुर की ओर से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह फरार होने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.