बलिया, जून 8 -- बलिया, संवाददाता। सोशल मिडिया पर व्हाट्सएप गैंग बनाकर भय, आतंक और दबंगई करने वालों की पहचान के लिए पुलिस की ओर से पांच दिनों का आपरेशन वज्रपात चलाया गया है। इस दौरान 25 गैंग चिन्ह्त कर गैंग लीडर और सदस्यों की पहचान की गयी है। इनमें से 15 मुकदमों में शामिल 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एडीजी जोन पीयूष मोर्डियो के निर्देश पर तीन जून से नौ जून तक ऑपरेशन वज्रपात चलाया गया। इसमें थाना स्तर पर सक्रिय ऐसे गैंग जो समूह बनाकर आम नागरिकों को परेशान, मारपीट और रंगदारी वसूलते हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आपराधिक घटनाओं का प्रचार-प्रसार करते हैं को चिन्हित किया गया। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया वाले गैंगस्टर्स की अब खैर नहीं! जानें क्या है यूपी पुलिस का 'ऑपरेश वज्रपात'? पुलिस के अनुसार...