हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। जनपद में बुलेट बाइकों से पटाखों की आवाज निकालने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बाबूगढ़ पुलिस ने आपरेशन पटाखा अभियान चलाया। मंगलवार को पुलिस ने पांच बुलेट बाइक समेत छह बाइकें सीज की। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने बछलौता रोड और छावनी चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पांच ऐसी बुलेट बाइक मिली, जिनके साइलेंसर से पटाखा छोड़ा जा रहा था। एक अन्य बाइक को भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गया। सभी बाइकों को सीज कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.