चंदौली, फरवरी 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन परिसर में 72 घंटे से अधिक समय से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर जीआरपी और आरपीएफ आपरेशन नंबर प्लेट अभियान चला रहा है। बीते शनिवार की देर रात तक चलाए गए अभियान में दो दर्जन चार पहिया और बाइकों का चालन किया गया है। पीडीडीयू आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप रावत ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि और वाहन स्टैंड खाली रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ताकि वहां आने वाले दूसरे वाहनों को भी खड़ा करने की जगह मिल सके। बताया कि लोग अपने वाहन खड़ा कर कई कई दिनों तक गायब हो जाते है। जिससे वहां जगह के अभाव में दूसरे यात्रियों को उनके वाहन खड़े करने में मुश्किल होती है। वहीं अपराध में भी शामिल वाहन खड़ा कर छोड़कर आरोपी चुपके से चले जाते है। ऐस...