गौरीगंज, मई 17 -- मुंशीगंज। आपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में अभियुक्त शिवभवन पुत्र रामजियावन निवासी इकसारा, इन्दर कुमार कश्यप पुत्र श्यामलाल निवासी पहाड़पुर मजरे चिलबिली, नन्हें उर्फ शिव प्रताप पुत्र अनन्त बहादुर सिंह निवासी सेवईं हेमगढ़, लल्लू उर्फ रमेश मिश्र पुत्र शिवदास मिश्र निवासी गोपालीपुर, सूरज सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी कोरारी हीरशाह व विजय कुमार पुत्र रामजगन धोबी निवासी ग्राम उज्जैनी थाना मुंशीगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...