कन्नौज, जनवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन हुए महिला के आपरेशन का वीडियो वायरल होने का मामला इस समय काफी सुर्खियों में हैं, तो वहीं वीडियो देखकर लगता है कि ओटी में हो रहे आपरेशन के दौरान संक्रमण रोकथाम के पुख्ता इंतजाम तक नहीं थे, जिससे मरीज की जान से खिलवाड़ होता नजर आ रहा है। विशेषज्ञों की मानें, तो आपरेशन के दौरान संक्रमण रोकथाम को लेकर चिकित्सीय टीम को कई महत्वपूर्ण सावधानियां रखनी आवश्यक होती हैं। पिछले माह की 23 दिसंबर को सौ शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन के एक महिला का आपरेशन हुआ था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की तमाम खामियां उजागर हुई थी। वहीं आपरेशन के दौरान संक्रमण रोकथाम के पुख्ता इंतजाम तक नहीं थे, जिसको लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। उस वीडियो को देखकर तमाम संगठनों ने उच्चाधिकारियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.