अयोध्या, अगस्त 10 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज की जनरल ऑपरेशन थियेटर में प्रोस्ट्रेट के ऑपरेशन के दौरान छत की परत का एक टुकड़ा टूटकर मरीज के पैर पर गिर गया। घटना में मरीज को चोट नहीं आने की बात कही जा रही है। वहीं चिकित्सकों ने ऑपरेशन भी पूरा किया। लेकिन ऑपरेशन के दौरान ओटी की छत से टुकड़ा गिरने की घटना ने इसकी निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 60 वर्षीय रामअचल दूबे निवासी कुचेरा देवनपारा के प्रोस्ट्रेट का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा था। डा. एमसी पांडेय के नेतृत्व में डाक्टर की टीम ऑपरेशन कर रही थी। यह भी पढ़ें- Noida News: जिला अस्पताल में तीन दिन बाद फिर फॉल्स सीलिंग गिरी इसी दौरान ओटी की ऊपरी सतह से एक टुकड़ा टूटकर रामअचल दूबे के पैर पर आ गिरा। बताया गया कि जनरल ओटी स्टील से बनी है। इस...