संतकबीरनगर, नवम्बर 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिला अस्पताल के सामने स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के नाम पर महिला की बच्चेदानी ही निकालने के मामले की जांच शुरू हो गई है। सीएमओ ने फौरी तौर पर तीन चिकित्सकों की जांच टीम गठित कर दी है। इसकी शिकायत परिजनों ने जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने मामले की विस्तृत जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिया था। मटिहना मोहल्ले की रहने वाले अर्चना देवी के पेट में दर्द हो रहा था। वे बड़गो मोहल्ला स्थित जिलाधिकारी आवास के निकट एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए गई। वहां पर चिकित्सक ने बताया कि उनका आपरेशन करना पड़ेगा। 21 नवम्बर को महिला का आपरेशन किया। पीड़ा कम नहीं होने पर महिला का दुबारा आपरेशन किया गया। दूसरी बार आपरेशन करने करने के दौरान पीड़िता की बच्चेदानी निकाल दी। उसके बाद भी महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.