आपरेशन कार-बार के तहत 138 पर कार्रवाई
एटा, मई 14 -- एसएसपी डा. इलामारन जी, एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय के निर्देशन में जिलेभर में कार-बार और खट-खट अभियान चलाया गया। कार-बार अभियान के चलते पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की गई। ऑपरेशन खटखट के तहत चोरी, लूट की घटनाओं में शामिल ऐसे लोगों का सत्यापन किया गया। एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने ऑपरेशन खटखट के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले 5 वर्षों में चोरी, नकबजनी, एटीएम चोरी आदि की घटनाओं में संलिप्त ऐसे 267 अपराधियों के यहां एक साथ दबिश दी गई तथा उनका सत्यापन किया गया। 36 टीमों ने सत्यापन किया। इस दौरान सामने आया है कि चार लोगों की मौत हो चुकी है। बताया कि कानून और शांति व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के आपराधिक इतिहास और संपत्ति आदि की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.