मिर्जापुर, फरवरी 23 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री बाजार स्थित किराए के मकान में रह रहे आपरेटर के कमरे से बीती रात लाखों रुपए की चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी वैभव उपाध्याय विकास खंड पहाड़ी में आधार कार्ड ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। पड़री बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। वैभव ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद मां के जेवर चार भाइयों में बांटे गए थे। उनके हिस्से में कुछ आभूषण आए थे। इन आभूषण को एक बैग में सुरक्षित अपने कमरे में रखा था। एक दिन पूर्व उन्होंने मकान मालिक को सामान निकालने के लिए कमरे की चाबी दी थी। बाद में जब बैग देखा तो आभूषण गायब थे। खोजबीन के दौरान बगल में रहने वाले एक किराएदार के कमरे से एक ताला और चाबी मिली। उस चाबी से पीड़ित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.