आपरेटरो की हड़ताल से पेयजल की समस्या
मधुबनी, जून 14 -- लौकही। खुटौना पंचायत के लगभग आठ वार्डों में नल जल योजना से फिलहाल पानी की आपूर्ति ठप है। यह समस्या जल मीनार से पानी की सप्लाई करने वाले आपरेटर के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण हुआ है। वर्षा की कमी के कारण भू-जल स्तर में भी गिरावट आ गई है जिससे अभी लोग पानी के संकट से जूझ रहे है। कुछ आपरेटरों का कहना है कि उन लोगों के मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है।जबकि कुछ ने बताया कि मामूली भुगतान किया गया है। बीडीओ गिरीश चन्द्रा ने पूछने पर बताया कि मामले की जानकारी कर शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आपरेटरो की हड़ताल से पेयजल की समस्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.