बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा। आपराधिक इतिहास छुपाकर जमानत लेने का मामला सामने आने के बाद न्यायालय ने सख्त रूख अपनाते हुए अभियुक्त की जमानत रद्द कर दी है। साथ ही गैर जमानतीय वारंट जारी करने का निर्देश दिया है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। अभियुक्त खालिद अनवर उर्फ गुड्डू खान ने हाई कोर्ट से जमानत प्राप्त किया था। जमानत के दौरान उसने अपने आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी कोर्ट को नहीं दी थी। शर्तों के अनुसार आरोपी को अपने खिलाफ दर्ज मामलों का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य था, लेकिन उसने केवल 20 मामलों की जानकारी दी। जांच में उसके खिलाफ कुल 24 मामले दर्ज पाए गए। यह भी पढ़ें- आपराधिक हिस्ट्री छुपा उच्च न्यायालय से लिया जमानत, हुआ रद्द यही नहीं जमानत मिलने के बाद एक अपराध अभियुक्त ने किया। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लिया और उसके जमानत को रद्द कर दिय...