आपराधिक हमले में गंभीर रूप से घायल अनिल सिंह की बची जान
पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगड़ निवासी 40 वर्षीय अनिल कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब उनकी हालत में काफी सुधार है। बीते 15 मार्च को अपराधियों ने उन पर तलवार से हमला कर सिर, गर्दन, पेट सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए अनिल कुमार सिंह को मेदिनीनगर स्थित नारायण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की तत्परता से उनकी जान बच सकी। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक मुंडा एवं डॉ. राहुल अग्रवाल ने गहन ऑपरेशन कर मरीज को नई जिंदगी दी।डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि मरीज के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरे जख्म थे और अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण ही उनकी जान बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि सिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.