सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के चकौती वन टोला स्थित पुल के पास से पुलिस ने मंगलवार की रात किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए निकले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से पुलिस को एक देसी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में नानपुर थाना क्षेत्र के ठिकहां मझौर गांव के अबू ओजैफा और दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी मो. रेहान शामिल है,।दोनों के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। पूछताछ के बाद दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी बुधवार को बोखड़ा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की रात में बोखड़ा थाना की पुलिस गश्ती व छापेमारी के ...