आरा, मार्च 3 -- -उदवंतनगर थाने के कसाप गांव स्थित एक घर से बरामद की गयी राइफल -गांव के ही दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने कसाप गांव में छापेमारी कर एक देसी राइफल बरामद की गयी। राइफल की बरामदगी रविवार की रात कसाप गांव निवासी बुधानी सिंह उर्फ श्रवण सिंह के घर से रविवार की रात की गयी। राइफल उसी गांव के शिवजी सिंह उर्फ शिव नारायण सिंह की है। हालांकि छापेमारी के दौरान दोनों भागने में सफल रहे। इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि उदवंतनगर थाने की पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी नागेंद्र सिंह उर्फ नर्वदेश्वर सिंह के पुत्र शिवजी सिंह उर्फ शिव नारायण सिंह की ओर से अवैध हथिय...