आपराधिक मामलों का जल्द उद्भेदन करे प्रशासन: डॉ. नीरा
कोडरमा, मई 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने चिंता जताई है। पुलिस प्रशासन से हत्या समेत अन्य आपराधिक मामलों का शीघ्र उद्भेदन करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गुरुवार को झुमरीतिलैया के मिटको कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई महिला नेहा राज की हत्या के बाद विधायक डॉ. नीरा यादव ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। पुलिस प्रशासन को इस मामले का जल्द खुलासा करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए।कहा कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को नियमित गश्त बढ़ाने, प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने की आवश्यकता है। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.