आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़्र, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति व्यवस्था बनाएं। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि पिछले दिनों त्योहार और प्रतियोगी परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.