पिथौरागढ़, मार्च 25 -- पिथौरागढ़। बलुवाकोट पुलिस ने महाविद्यालय बलुवाकोट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाल ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें नए आपाराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों व हेल्पलाइन नम्बर, साइबर अपराध व सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने आमजन से किसी भी आपात स्थिति में पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 पर सम्पर्क करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...