आपन सरस्वतिया अभियान के दूसरे दिन भी चला नदी सफाई और डी-सिल्टिंग कार्य
गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर सामूहिक सहयोग से प्रारंभ किए गए आपन सरस्वतिया अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को भी सरस्वतिया नदी के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई और डी-सिल्टिंग का कार्य जारी रहा। दूसरे दिन तीन मशीनों दो जेसीबी और एक पोकलेन की मदद से नदी की सफाई कराई गई। दूसरे दिन का यह अभियान शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी, नगर परिषद और सिग्नेचर वाटर के प्रोपराइटर कुंदन यादव समेत अन्य सामाजिक सहयोगकर्ताओं के सहयोग से चलाया गया। नगर परिषद द्वारा दो जेसीबी उपलब्ध कराए गए। साथ ही दो नगर प्रबंधक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक भी अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।जबकि डीजल की उपलब्धता व्यवसायी कुंदन यादव की ओर से रही。 यह भी पढ़ें- दानरो नदी तट पर गंगा आरती कर दिया गया स्वच्छता का संदेशयह नदी हमारी है, इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.