आपदा से बचाव की तैयारियों को लेकर हुआ मॉकड्रिल
अयोध्या, जून 12 -- शुजागंज संवाददाता। रूदौली तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव महंगू का पुरवा में गुरुवार सुबह प्रशासन टीम की मौजूदगी ने हलचल बढ़ा दी। दर्जनों गाड़ियों के काफिले व हूटर के शोर को लेकर ग्रामीण एक दूसरे से सवाल करते नजर आए। हकीकत पता चलने पर कैथी घाट पर मॉकड्रिल देखने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल रूदौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को आपदा से निपटने व प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष मॉकड्रिल का आयोजन किया जाता है। जिसमे नदी में धारा में डूब रहे लोगो व मवेशियों को रेस्क्यू करके मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाती है, इसके साथ ही बाढ़ के समय विपरीत परिस्थितियों में बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। डोगरा रेजिमेंट के मेजर राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मॉक ड्रिल कार्यक्रम को निर्देशित करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.