गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। राज्यस्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। इस दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव की तैयारियां परखी जाएंगी। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि शहर में संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल सुबह नौ बजे सायरन बजने के साथ शुरू होगी। जिला प्रशासन की तरफ से विभिन्न स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों का लाइव अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए लघु सचिवालय में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर बनेगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पूरी टीमें जमा होंगी। उसके बाद टीम अलग-अलग स्थानों पर जाएगी। सेक्टर-31 के पॉलीक्लिनिक में राहत केंद्र स्थापित किया गया है।डीएलएफ यह भी पढ़ें- आपदा से बचाव की आज तैयारियां परखी जाएंगी फेज-एक अंडरपास, बसई तालाब और सिग्नेचर टावर अंडरपास में बाढ़ जैसी काल्प...