श्रावस्ती, जून 29 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बाढ़ की तैयारियों से ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी बाढ़ चौकियों पर राहत चौपालों के आयोजन के निर्देश दिये हैं,जिसके क्रम में सोमवार को आधा दर्जन स्थानों पर राहत चौपाल लगा कर आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। तहसील इकौना की सेहनिया, हसनाभारी, सेमगढ़ा, ब्लाक मुख्यालय, जूनियर हाईस्कूल सेमरी तरहर, भोजपुर, खरगौरा बस्ती और सोनवा की बाढ़ चौकियों पर राहत चौपाल का आयोजन किया गया। सभी बाढ़ चौकियों पर चौपाल के लिए नामित अध्यक्ष, बाढ़ चौकी प्रभारी, चिकित्सक, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा एएनएम, आपदा मित्र एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे। बाढ़ चौकी हसनाभारी में एसडीआरएफ के जवान भी सम्मिलित हुए जिन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ आपदा के प्रति जागरूक किया। जिलाधिकारी अन्न...