आपदा से बचाव की आज तैयारियां परखी जाएंगी
गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। राज्यस्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। इस दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव की तैयारियां परखी जाएंगी। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि गुरुग्राम शहर में संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल सुबह नौ बजे सायरन बजने के साथ शुरू होगी। जिला प्रशासन की तरफ से विभिन्न स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों का लाइव अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए लघु सचिवालय में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर बनेगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पूरी टीमें जमा होंगी। उसके बाद टीम अलग-अलग स्थानों पर जाएगी। सेक्टर-31 के पॉलीक्लिनिक में राहत केंद्र स्थापित किया गया है।यह मॉक ड्रिल डीएलएफ फेज-एक अंडरपास, बसई तालाब और सिग्नेचर टावर अंडरपास में बाढ़ जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.