नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम अगले कुछ महीनों में ग्रेटर नोएडा में रहना शुरू कर देगी। टीम के जवानों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर ओमिक्रोन-1ए की बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैटों की मरम्मत का काम चल रहा है। जिले में आपदा की स्थिति में जवान जल्द मौके पर पहुंच जाएंगे। ग्रेटर नोएडा बोर्ड ने एनडीआरएफ के लिए सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए स्थित बहुमंजिला इमारत लोहिया आवास में 20 एलआईजी और 10 एमआईजी फ्लैट किराये पर देने की अनुमति प्रदान कर दी है। सभी फ्लैट किराये पर दिए जाएंगे। जवानों को जितना एचआरए मिलता है, उतना जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में मकान-दुकान खरीदना और महंगा, 3.58% बढ़ी जमीन की कीमतें; देखें नई दरें इससे आवास की किल्लत दूर होगी। साथ ही आवश्यकता होने पर सामान रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.