पटना, मई 7 -- विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआई) में प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) के तहत आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए चार दिवसीय डिजास्टर रिस्पांस लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पांच से आठ मई तक आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 26 जिलों के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) के तहत प्रखंड और पंचायत स्तर पर नेतृत्व क्षमता, समन्वय तंत्र तथा आपदा तैयारी को मजबूत करना है। निदेशक प्रो. देवीप्रसाद मिश्रा ने कहा कि बिहार जैसे आपदा प्रवण राज्य में स्थानीय स्तर पर सशक्त और प्रशिक्षित नेतृत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- आपदा से बचने के लिए सशक्त और प्रशिक्षित नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण आपदा प्रबंधन केवल राहत और पुनर्वास तक सीमित नहीं है, बल्कि...