आपदा से पहले तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव: कौशिक
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा से निपटने में पूर्व तैयारी, प्रशिक्षण और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने और आपदा के दौरान रिस्पॉन्स टाइम कम करने के लिए लगातार काम कर रही है।
सामुदायिक सहभागिता और तकनीकी नवाचार सामुदायिक सहभागिता और आधुनिक तकनीक के उपयोग से आपदा जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। गुरुवार को रुद्रपुर स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मंत्री कौशिक ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल संसाधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। संकट के समय उनका सही और समयबद्ध उपयोग भी जरूरी है। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.