वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। सिविल डिफेंस प्रधान कार्यालय (चेतगंज) में आयोजित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने किया। उप नियंत्रक जेडी सिंह ने बताया कि 360 वार्डेन एवं स्वयंसेवकों को क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता तथा डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल ने स्वागत किया। संचालन एडीसी इरफानुल होदा और धन्यवाद डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने दिया। संयोजन एडीसी विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर वीवी सुंदर शास्त्री, निधिदेव, मंगला प्रसाद, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द विश्वकर्मा, श्रीनिवास मीणा, सुनील कुमार, सम्पूर्णानंद मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, दिलीप कुमार पांडेय भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.