बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- आपदा से निपटने को सवास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बढ़ायी गयीं व्यवस्थाएं सदर अस्पताल में 10 व अनुमंडलीय अस्पतालों में 5-5 बेड किए गए सुरक्षित रहुई सामुदायिक अस्पताल में कूलर व पंखे से लैस बनाया गया लू वार्ड डीएस ने कहा-लू से पीड़ित मरीजों के उपचार को 22 तरह की दवाएं हैं उपलब्ध फोटो: गर्मी: रहुई सामुदायिक अस्पताल में कुलर व पंखें से लैस लू वार्ड। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी व आसमान से बरसती आग से आम जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लू के साथ आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ायी गयी हैं। भीषण गर्मी में मरीजों की संभावित संख्या और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में लू से पीड़ित मरीजों के लिए 10 बेड सुरक्ष...