मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश पर शहर में संभावित भूकंप सहित अन्य आपदा से निपटने के लिए की गई तैयारियों को गुरुवार को परखा गया। इसके लिए एक साथ कई जगहों पर मॉक ड्रिल किया गया। यह सुबह आठ से दोपहर 12.30 बजे तक चला। इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के अलावा अन्य संबंधित एजेंसियों ने भाग लिया। इस दौरान आपदाओं से निपटने में लगने वाले त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग पटना स्थित मुख्यालय में बैठे अधिकारियों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए की। जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यालय ने इसके अलावा पूरे प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों-सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के अधिकारि...