देहरादून, अप्रैल 24 -- आपदाओं को लेकर मालरोड रोपवे पर आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागों ने तैयारियों को परखा। इस दौरान रोपवे में खराबी आने और फंसे यात्रियों को आपसी तालमेल के साथ सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल प्रातः नौ बजे की गई। सूचना प्रसारित की गई कि मालरोड रोपवे में खराबी आने से उसमें पर्यटक फंस गए हैं। संबंधित विभागों ने आपसी तालमेल बनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला। एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि रोपवे पर मॉक ड्रिल किया गया जिसमें रोपवे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, नगर पालिका, फायर, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग आदि ने आपसी तालमेल बनाकर रेस्क्यू अभियान का अभ्यास किया। एसडीएम ने कहा कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई घटना होती है तो उसमें सभी विभाग मिलकर कार्य करते हैं व सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.