हजारीबाग, अप्रैल 27 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि प्रखंड में आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पंचायत भवन बड़कागांव पश्चिम में एनडीआरएफ हजारीबाग की टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देना था। एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने बाढ़, आगजनी, सड़क दुर्घटना और भवन ध्वस्त होने जैसी घटनाओं के दौरान लोगों की सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और बचाव के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- बड़कागांव प्रखंड सभागार भवन में जनगणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ मौके पर बीडीओ जितेंद्र कुमार मं...