आपदा से निपटने के लिए कुमाऊं को मिलेंगे अतिरिक्त बेली ब्रिज
हल्द्वानी, मई 7 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आपदा से निपटने को कुमाऊं मंडल को अतिरिक्त बेली ब्रिज दिए जाने की मांग रखी। डीएम ललित मोहन रयाल ने नदियों के भू-कटाव रोकने को रिवर ड्रेजिंग का प्रस्ताव रखा।बैठक में वीसी के माध्यम से जुड़े कुमाऊं कमिश्नर रावत ने मानसून के दौरान सड़क मार्ग में मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अतिरिक्त बेली ब्रिज उपलब्ध कराने की बात रखी। मुख्य सचिव ने सचिव लोनिवि को तत्काल बेली ब्रिज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मानसून अवधि में जनहानि रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता:डीएम सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.