आपदा से निपटने के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
बागपत, जुलाई 5 -- बड़ौत। ग्रोवैल स्कूल खत्री गढ़ी में विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के लिए अग्नि सुरक्षा एवं आग से बचाव संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सेफ्टी इंटरनेशनल के ओनर विनीत चौधरी ने दिया। उन्होंने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से कार्य करते हुए प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रभावी तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान विनीत चौधरी ने विभिन्न प्रकार की आग, उनके कारणों तथा उन्हें नियंत्रित करने के सुरक्षित उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का प्रदर्शन करते हुए बताया कि समय रहते उचित तकनीक अपनाने से बड़े हादसों को टाला जा सकता है। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने स्वयं अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाने का व्यावहारिक अभ्यास किया। विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.