नई दिल्ली, मई 2 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सेल ब्रॉडकास्ट और कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (कैप) जैसी तकनीक से आपदा से निपटने की तैयारी मजबूत होगी। उन्होंने कहा तकनीक से शासन व्यवस्था में सुधार आएगा। हर नागरिक तक समय पर सूचना आसानी से पहुंच सकेगी। गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह प्रणाली नागरिकों को उनके क्षेत्रों में आपातकालीन स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के बारे में चेतावनी देगी। स्वदेशी प्रणाली सुनामी, भूकंप, बिजली गिरना और मानव-जनित आपात स्थिति जैसे गैस रिसाव व रासायनिक खतरे के दौरान बड़ी आबादी तक तेज और प्रभावी तरीके से सूचना पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- क्या आपके फोन में भी अचानक बजने लगा सायरन! घबराएं नहीं, यह है खुशी की बात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...