कोडरमा, मार्च 15 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर के स्थित नवादा बस्ती में इंडियन ऑयल डीआरएस कोडरमा के पास ईआरडीएमपी लेवल-थ्री ऑफ-साइट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। आईओसीएल द्वारा यह मॉक ड्रिल कोडरमा जिला प्रशासन व पारस्परिक सहायता साझेदार मेसर्स गेल (इंडिया) लिमिटेड, जिला आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला अग्निशमन दल और कोडरमा सदर अस्पताल के समन्वय से आयोजित की गई। ड्रिल का संचालन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया, ताकि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ड्रिल के दौरान ईआरडीएमपी आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना के अनुसार सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.