समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- कल्याणपुर। प्राकृतिक आपदा एवं ओलावृष्टि के कारण रबी फसल गेहूं व मकई को काफी क्षति पहुंची है। तैयार गेहूं व मकई की फसल खेतों में ही धराशायी हो गयी। सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ। काफी मेहनत कर महंगी बी ज लगाकर किसानों ने मकई और गेहूं की खेती की थी परंतु तेज हवा के साथ हुई बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों के अरमान पर पानी फेर दिया। किसान अपनी फसलों की बर्बादी देखकर माथा पीटते हैं कि आखिर अब क्या किया जाए। वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया रामबाबू राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कल्याणपुर के किसानों की बर्बाद हुई गेहूं और मक्का की फसल का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.