आपदा व जिला योजना में प्रधानों के प्रस्ताव भी हों शामिल
पिथौरागढ़, मई 26 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जिला योजना व आपदा मद के कार्यों में ग्राम प्रधानों को वरीयता न मिलने पर प्रधानों में असंतोष जताया है। ग्राम प्रधानों ने 15वें वित्त की धनराशि भी जारी करने की मांग उठाई। मंगलवार को विण ब्लाक के ग्राम प्रधान विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। विण ब्लाक के ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष भरत राम ने कहा कि जिला योजना व आपदा मद में ग्राम प्रधानों के प्रस्तावों को शामिल नहीं किया जा रहा है,योजना स्वीकृत या पूरी होने के बाद ग्राम प्रधानों को योजना की जानकारी मिल रही है। आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, दीवार व रास्तों के सुधार के लिए आपदा से राशि मिलेगी तो समस्या का समाधान हो जाएगा। मनरेगा में फेस मैपिंग व राशन कार्ड के लिए आय प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्या को लेकर भी समस्या रखी। ग्राम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.