श्रावस्ती, फरवरी 27 -- श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आपदा विशेषज्ञ व इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अरुण कुमार मिश्र का सराहनीय योगदान रहा। उनके इस योगदान के लिए न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रद्युम्न कुमार मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपदा विशेषज्ञ व सचिव रेडक्रॉस अरुण कुमार मिश्र की ओर से फरवरी माह में आयोजित सभी कैंपों में आम जनमानस को आपदा अधिनियम के तहत मिलने वाली सहायता व पात्रता की जानकारी दी गयी। साथ ही कैंपों में तत्परता पूर्वक राहत भी वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...