लखनऊ, जनवरी 31 -- आपदा राहत प्रबंधन के लिए 710.12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें 365.73 करोड़ रुपये बाढ़ प्रभावितों के बचाव के लिए दिए गए हैं। प्रदेश में आपदा कम करने, पूर्व तैयारी, प्रभावी राहत वितरण व पीड़ितों के पुनर्वास के लिए यह रकम खर्च की गई। चक्रवात व आंधी-तूफान से होने वाली हानि की क्षतिपूर्ति के लिए 14.13 करोड़, ओलावृष्टि से नुकसान की भरपाई पर 0.13 करोड़, अग्निकांड में क्षतिपूर्ति पर 14.63 करोड़ और शीतलहरी से बचाव पर 50.72 करोड़ रुपये जारी हुए। आपदाओं के लिए 246.63 करोड़ रुपये दिए। निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण के लिए 45.51 करोड़ व अलाव जलाने के लिए 3.51 करोड़ रुपये दिए गए। जिला प्रशासन ने गरीबों और निराश्रितों को 5,89,689 कंबल बांटे हैं। प्रदेश में 1,242 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं, जहां अब तक 64 हजार से अधिक व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.