दुमका, जून 19 -- संदीप कुमार राम दुमका, प्रतिनिधि। 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसी दुमका के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल यादव ने सरकारी पुस्तकालय दुमका में 130 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक संवाद सत्र आयोजित किया। सत्र का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के अवसरों और प्रवेश योजनाओं की जानकारी देना था। यह भी पढ़ें- कर्नल यादव ने युवाओं को किया प्रेरितसेना की जिम्मेदारियों का परिचय कर्नल अनिल यादव ने सेना की इन्फैंट्री, आर्मर्ड कोर, आर्टिलरी, इंजीनियर्स, सिग्नल्स सहित अन्य शाखाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों का विस्तार से परिचय दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि आपदा राहत और मानवीय सहायता में भी अहम भूमिका निभाती है।करियर और प्रशिक्षण के अवसर अनुशासन, नेतृत्व, साहस और देश...