आपदा राहत, ट्रैफिक व वीआईपी ड्यूटी में मिलेगा सहारा
रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दो दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण 7 एवं 8 मई को आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस विभाग तथा सभी तहसीलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्रोन संचालन एवं उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रथम दिवस जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पावर पॉइंट प्रजेंटेशन द्वारा अधिकारियों को ड्रोन संचालन, सुरक्षा मानकों तथा आपदा प्रबंधन कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग, राहत एवं बचाव कार्यों में त्वरित सहायता, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों की निगरानी में ड्रोन की उपयोगिता पर जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस विभाग को दो तथा जिले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.