आपदा में सरकार किसान के साथ मिलेगा मुआवजा: सतीश शर्मा
बाराबंकी, सितम्बर 27 -- रामसनेहीघाट। लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से किसानों की धान, केला, गन्ना समेत विभिन्न फसलों को हुए नुकसान के बीच खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि फसल क्षति का पारदर्शी और शीघ्र सर्वे कराया जाएगा तथा नियमानुसार पात्र किसानों को राहत एवं क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। रविवार को विधानसभा दरियाबाद के तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमाबाद सहित प्रभावित इलाकों में मंत्री सतीश शर्मा ने एसडीएम बृजेंद्र उपाध्याय के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। खेतों में पहुंचकर उन्होंने बारिश से प्रभावित धान, केला, गन्ना और अन्य फसलों की स्थिति देखी। इस दौरान किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और फसल नुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.