पटना, मार्च 18 -- आपदा के समय मजबूत कंधों की कमी नहीं होगी। 01 बिहार नेवल यूनिट द्वारा राजेंद्रनगर स्थित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में आयोजित 10 दिवसीय कैंप में कैडेट्स ने आपदा प्रबंधन की बारीकियां सीखीं, जो किसी भी संकट के समय मददगार साबित होंगी। बुधवार को कैंप का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को प्रतिदिन अलग-अलग आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स ने सीखा कि किस तरह बाढ़, भूकंप या अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान लोगों की सहायता की जा सकती है। समापन समारोह में कैंप कमांडेंट कमांडर सनी कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कैंप केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कैडेट्स ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नि:स्वार्थ समर्पण का पाठ सीखा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कमांडर गुप्ता और मौसम गुप्ता ने प्रतीक चिह्न, मेडल और प्रमाण पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.