पिथौरागढ़, अगस्त 9 -- प्रकाश, पांडेय पिथौरागढ़। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पिथौरागढ़ जिले में किसी भी आपात स्थिति के दौरान राहत व बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपदा की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू करें। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए रिस्पांस टाइम को न्यूनतम रखें। यह निर्देश कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई ही जनहानि को न्यूनतम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भी पढ़ें- Almora News: आपदा प्रबंधन में तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही' जिला कार्यालय सभागार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने डीडीहाट स्थित आयुर्वेद...