बहराइच, सितम्बर 29 -- बहराइच, संवाददाता। भूकंप के झटके महसूस होते ही क्या करना है, किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने पर रक्तस्राव कैसे रोकना है और सांस रुकने की स्थिति में तत्काल कौन सी प्रक्रिया अपनानी है। महिला महाविद्यालय में मंगलवार को छात्राओं को आपदा की ऐसी ही आपात परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन की टीम ने छात्राओं को बचाव और प्राथमिक उपचार के विभिन्न गुर सिखाए। एनडीआरएफ टीम ने दीपक मंडल के नेतृत्व में छात्राओं को आपदा की अवधारणा और विभिन्न प्रकार की आपदाओं के बारे में जानकारी दी। भूकंप आने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और बचाव के लिए अपनाई जाने वाली ड्रिल भी समझाई गई। इसके बाद रक्तस्राव को नियंत्रित करने, ड्रेसिंग और बैंडेजि...