लखनऊ, मार्च 13 -- देश में एलपीजी की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेता यह दावा कर रहे हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं कर रहे हैं। सपा चीफ ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और करोड़ों कार्यकर्ता आखिर इस समय कहां हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या सभी नेता भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपने भूमिगत ठिकानों से बाहर निकलकर जनता के बीच जाना चाहिए और गैस एजेंसियों से लोगों को गैस सिलेंडर दिलाने में मदद करनी चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब आम लोग गैस की कमी से परेशान हैं, तब भाजपा के नेता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.