ललितपुर, जून 15 -- ललितपुर। पूर्व जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं नागरिक सुरक्षा टीम ललितपुर ने कंपनी बाग में लोगों से संपर्क करके आपदा के समय उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गयी। उन्होंने वज्रपात, अतिवृष्टि, सर्पदंश, अग्निकांड व अन्य आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। टीम के सदस्यों ने कंपनी बाग में आपदा के समय में क्या करें, क्या ना करें पर विस्तार से चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि वर्षा से पूर्व नगर पालिका क्षेत्र में बड़े नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों में आपदा मित्र, नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स घूमकर लोगों को जागरुक करेंगे। डीप डिप्रेशन के कारण युवाओं में पनप रही आत्महत्या प्रवृत्ति पर लगाम लगाने की भी कोशिश होगी। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह, प्रमोद सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, जुबेर आलम, सु...